फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: माटीकला के कारीगरों को मिलेंगी मुफ्त इलेक्ट्रिक चाक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माटीकला और पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने के लिए जिले के कारीगरों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले में 25 पारंपरिक कारीगरों को निशुल्क विद्युतचलित कुम्हारी चाक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रेमी वर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके रोजगार को सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे कुम्हार व कारीगर आवेदन कर सकते हैं जो मिट्टी के बर्तन, खिलौने या मूर्तियां बनाकर आजीविका चलाते हैं। इच्छुक कारीगर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।

आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र की प्रतियां लगाना अनिवार्य होगा। एक परिवार से केवल एक ही सदस्य आवेदन कर सकेगा। जिन परिवारों को पहले से किसी सरकारी योजना के तहत कुम्हारी चाक मिल चुका है, वह पात्र नहीं होंगे। चयनित लाभार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर व पूरी तरह माटीकला पर निर्भर कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें