महोबा। भवन मरम्मत का ठेका लेकर पैसे लेने और बाद में रिपेयरिंग न कर फर्जी हस्ताक्षर कर चेक वापस किए जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुख्यालय निवासी गंगाचरण राजपूत पुत्र रामस्वरूप ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि भवन की रिपेयरिंग के लिए उसने ऋतुराज राजेश भारती निवासी सूर्यदेव नगर इंदौर को ठेका दिया था। निर्माण के लिए एडवांस में कुछ पैसा दिया गया लेकिन भवन की मरम्मत का काम शुरू नही किया गया।
जब उसने पैसे वापस करने की मांग की तो 4 जुलाई को चेक भेजी, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ऋतुराज भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।