फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लापरवाही पर चार सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त

Sat, 11 Oct 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने शनिवार को शहर के वार्डों व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चार सफाईकर्मियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई नायक समेत आठ कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका ईओ ने शहर के भटीपुरा और शेखूनगर में कराए जा रहे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की शिकायत मिलने पर स्थलीय निरीक्षण किया। मोहल्लावासियों ने बताया कि सफाई नायक रामसेवक से बार-बार कहने के बाद भी सड़कों व नालियों की सफाई नहीं कराई जाती। इस पर ईओ ने सफाईनायक को बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही अग्रिम आदेशों तक सफाई नायक का वेतन रोक दिया। यहां सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारी वीरसिंह, पूनम और नंदनी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय पठा रोड स्थित शौचालय में कार्यरत केयर टेकर संगीता अनुपस्थित मिलीं। शौचालय के चारों ओर गंदगी पाई गई। उन्होंने केयर टेकर को तत्काल कार्य से निष्कासित करते हुए किसी अन्य कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए।
आंबेडकर पार्क के समीप स्थित शौचालय के निरीक्षण में अधिक गंदगी मिली। जिस पर ईओ ने शौचालय में कार्यरत केयरटेकर अनिल की सेवाएं समाप्त करते हुए नए कर्मचारी को रखे जाने के निर्देश दिए। खनगा बाजार स्थित पिंक टॉयलेट के चारों ओर दुकानदारों का अतिक्रमण पाया गया। इससे शौचालय जाने वाली महिलाओं को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। इस पर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने पर केयर टेकर कलिया का एक दिन का वेतन रोक दिया। मिल्कीपुरा शौचालय के निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी अभिषेक की तत्काल सेवाएं समाप्त करते हुए दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह कीरत सागर के समीप स्थित शौचालय में गंदगी मिलने पर तैनात कर्मचारी सतीश की सेवा समाप्त की गई। वहीं सुभाषनगर शौचालय में लापरवाही मिलने पर केयर टेकर राजकुमार का एक दिन का वेतन रोका गया। सफाई कार्य के स्थान पर कर्मचारी सावित्री व बबली एक स्थान पर बैठी मिलीं। ईओ ने दोनों सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ईओ की इस कार्रवाई से लापरवाह कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें