फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराई बाइकें, भाई-बहन समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर-कुड़ई मार्ग में एक साइड पर चल रही दो बाइकों के आपस में टकराने से बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

थाना अजनर के ग्राम कुड़ई निवासी रविकांत (24) अपनी बहन प्रियंका (18) व चचेरा भाई मिथुन (24) के साथ शनिवार की दोपहर जैतपुर बाजार में शादी समारोह के लिए सामान खरीदने आ रहे थे। मंगरोल निवासी जय सिंह (24) भी जैतपुर जा रहा था। दोनों बाइकों के हैंडल आपस में टकरा गए। जिससे असंतुलित बाइकों को गिरने से बचाने के प्रयास में दोनों बाइकें सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे बाइकों में सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को पीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां से प्रियंका, रविकांत व मिथुन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी घटना पुलिस चौकी जैतपुर के समीप हुई। जहां छतरपुर निवासी मनोहर लाल पाठक (55) बाइक से कुलपहाड़ आ रहा था। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। जिससे मनोहरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक में सवार मनु (18) निवासी जैतपुर को गंभीर चोटें आईं। अन्य घटना में जैतपुर मार्ग में ग्राम लमौरा के समीप आटो और बाइक की भिडंत हो गई। इसमें बाइक सवार बछेछरखुर्द निवासी अमर सिंह यादव (45) व अमित (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें