फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। मंगलवार को वायरल बुखार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक मरीजों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनाओं से परिजन गमगीन हो गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुरजन कुशवाहा (45) पन्नालाल वायरल बुखार की चपेट में आ गया। तेज बुखार व शरीर में दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह मोहल्ला लंघानपुरा निवासी विनोद (35) पुत्र मुन्ना, ग्राम चंदौली निवासी जयप्रकाश (40) पुत्र परसुराम व पाठा खरेला निवासी फक्कड़ बाबा (70) की वायरल बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल आने वाले मरीजों का प्राथमिकता से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें