फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रैक दोहरीकरण के लिए अधिग्रहीत की जाएगी चार हेक्टेयर भूमि

Sun, 08 Mar 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से मानिकपुर-झांसी ट्रैक दोहरीकरण के लिए जनपद महोबा में तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र के बरेंडा बुजुर्ग गांव में चार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। रेलवे की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार भीमसेन रेल लाइन के दोहरीकरण परियोजना का काम कराया जा रहा है। मानिकपुर-महोबा-झांसी रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। महोबा से झांसी के बीच कई स्टेशनों पर दोहरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। शेष स्थानों पर ट्रैक दोहरीकरण के लिए रेलवे की ओर काम कराया जा रहा है। रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजकुमार वानखेड़े ने भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी की है। बरेंडा बुजुर्ग गांव में आठ खसरा संख्या से जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान कोई आपत्ति आती है तो उसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होगी। ताकि इस भूमि पर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें