फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 350 क्विंटल सरसों चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एसओजी व कुलपहाड़ कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने 350 क्विंटल सरसों के गबन की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 105 क्विंटल सरसों और बेचे गए माल के सात लाख रुपये बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त कूटरचित नंबर प्लेट व ट्रक को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर निवासी गजेंद्र कुमार साहू ने 25 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसने 16 अक्तूबर को कटियार इंटरप्राईजेज ट्रांसपोर्टर कानपुर के ट्रक से 350 क्विंटल सरसों घनश्याम इंडस्ट्रीज सलोनी जिला बाकुंडा, पश्चिम बंगाल को भेजी थी। एक सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी ट्रक नहीं पहुंचा। चालक व परिचालक का मोबाइल नंबर भी नहीं लगा। पीड़ित ने धोखाधड़ी कर रास्ते में माल गायब करने की आशंका जताई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की।
एसओजी प्रभारी शिवप्रताप सिंह, कोतवाली कुलपहाड़ प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को तीन लोगों के जनपद फतेहपुर में होने की जानकारी हुई। पुलिस ने कुलपहाड़-नौगांव मार्ग के रेलवे अंडरब्रिज के पास से सौरभ प्रजापति निवासी दरोगा खेड़ा, थाना सरोजनीनगर लखनऊ, हरिओम दीक्षित व रजनीश दीक्षित निवासीगण शिवराजपुर फतेहपुर और प्रभाकर निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना बनाकर कूटरचित नंबर प्लेट ट्रक में लगाकर व फर्जी नाम, पता और मोबाइल नंबर बताकर इस घटना को अंजाम दिया। सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार ने बताया कि घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त प्रभाकर पर फतेहपुर के थानों में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें