फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी का सितम फिर से बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड की पठारी धरती पर सर्दी का सितम एक बार फिर बढ़ गया है। कंपकंपाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को सूरज की तपिश भी इतनी तीखी नहीं रही कि लोगों को ठंड से निजात दिला सके। एकाएक ठंड से बढ़ने से लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र बेलाताल के अनुसार रविवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, इस अवधि में मौसम का सामान्य तौर पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए था। ऐसे में अधिकतम तापमान अपने सामान्य स्तर से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, आर्द्रता 76 फीसदी दर्ज की गई। अचानक ठंड बढ़ने से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। खासकर दलहनी फसलों के लिए यह ठंड नुकसान दायक साबित हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें