फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर ससुर ने निकाले रुपये

Fri, 09 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम इटौरा बुजुर्ग में ससुर ने अपनी विधवा बहू के बैंक खाते से फर्जी तरीके से चेक में हस्ताक्षर कर 130000 रुपये निकाल लिए। विधवा महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के ग्राम इटौरा बुजुर्ग निवासी रानी पत्नी स्व. ब्रजेंद्र ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अदालत द्वारा प्रतिकर के रुप में उसे एक लाख 30 हजार रुपये की चेक दी गई थी, न्यायालय में चेक मिलने पर ससुर नृपत ने न्यायालय से चेक यह कहकर ले लिया कि चेक पीड़िता के  इलाहाबाद बैंक शाखा पनवाड़ी के खाते में जमा कर देगा और धनराशि आने पर सूचित करेगा।

 पीड़िता ने बताया कि वह ससुर को चेक देकर अपने मायके ग्राम चौधरी का पुरवा थाना लवकुश नगर मध्यप्रदेश चली गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुर नृपत ने बक्से का ताला तोड़कर उसकी पासबुक निकाल ली और बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिली भगत से मेरे नाम की चेक ले ली और फर्जी हस्ताक्षर कर एक लाख 30 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़िता ने बताया कि मायके से लौटने के बाद पैसा निकालने के लिए वह बैंक गई तो खाते से ससुर द्वारा पैसा निकाले जाने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि वह अनपढ़ है, और उसने कभी चेक भी नहीं देखी। विधवा ने जिलाधिकारी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें