फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 26 ग्राम पंचायतों में होगा पहली दफा मतदान

Thu, 06 Aug 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए बनाए गई  ग्राम पंचायतों में इस बार पहली बार चुनाव होंगे। जिससे नई ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के उम्मीदवारों में खासा उत्साह दिख रहा है। चुनाव में मतदाता नाम संशोधन का काम मंद गति से चलने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे  31 अगस्त से बढ़ाकर 2 सितंबर कर दी है।
विज्ञापन

जिले में पहली दफा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे है। इतना ही नहीं मतदाता सूची का संशोधन का काम भी ऑनलाइन ही किया जा रहा है, लेकिन नाम काटने और बढ़ाने का कार्य धीमी गति से चलने के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में निर्धारित की गई अंतिम सूची प्रकाशन की तिथि 8 अगस्त से बढ़ाकर 11 अगस्त कर दी गई है। जिससे 11 से 17 अगस्त को ही दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 18 से 22 अगस्त तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण और 23 से 31 अगस्त तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण उपरांत पूरक सूचियों की पांडुलिपियों की तैयारी एवं मूल सूची में यथा स्थान समाहित करने की कार्रवाई की जाएगी। 2 सितंबर को निर्वाचक नामावलियों की सूची का अंतिम प्रकाश किया जाएगा। जिले में विकासखंड कबरई के 10, विकासखंड पनवाड़ी से 4, जैतपुर से 7 और विकासखंड चरखारी के 5 ग्राम प्रधान चुने जाएंगे। कबरई ब्लाक के बढ़ाई गईं नई ग्राम पंचायतों में मोचीपुरा, सिचौरा, बसौरा, गुगौरा, पलका, मवई, इमिलिया, चितैयां, तिदुंही, पुरा शामिल हैं। ब्लाक चरखारी में नरेड़ी, कुरौडांग, जतौरा, पड़ोरा, कुसरमा। ब्लाक पनवाड़ी में शेरगढ़, अलीपुरा, खैरोकला, बारेंडा ब्लाक जैतपुर में बौरा, महेवा, लेवा, लड़पुरा, रावतपुराखुर्द, बम्हौरीखुर्द, रजपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें