पुराने विकास भवन में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिका
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने पुराने विकास भवन में धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकत्रियों ने अनिश्चिकालीन धरना जारी रखने और 12 सितंबर को पुराने विकास भवन में धरना देने का ऐलान किया। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने अन्यथा तब तक
न्यूनतम मानदेय 1500 रुपये दिए जाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंदोलित हैं। जिलाध्यक्ष सबीहा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियोें से सरकारी काम भी कराए जा रहे हैं लेकिन उन्हें मनरेगा से भी कम मजदूरी मिल रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री सुलेमान खान ने कहा कि कार्यकत्रियां आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। धरने में मंजू चौरसिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रही।