फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के समय में गरीबों व असहायों को पहुंचा रहे भोजन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कोरोना महामारी को लेकर देश में 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया। शुरूआती दौर में समाजसेवियों ने तेजी दिखाई और जगह-जगह खाना बनवाकर खिलवाया। अब 19 दिन के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिए जाने से कुछ समाजसेवियों ने अपने हाथ-पीछे खींच लिए हैं। ऐसे समय में कस्बा कबरई के समाजसेवी राजेंद्र शिवहरे अपनी एक दर्जन युवाओं की टीम बनाकर जरूरतमंदों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। कस्बा कबरई के अलावा धरौन, परसाहा, पिड़ारी आदि में राशन सामग्री बांटी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के राठरोड स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के प्रबंधक अरविंद कुमार मिश्रा व सुखलाल गुप्ता के निर्देशन में गरीबों व असहायों के लिए भोजन सामग्री बनवाई जा रही है। यह काम निरंतर जारी है। प्रतिदिन लंच पैकेट बनाकर गरीबों को पहुंचाए जा रहे हैं। इस कार्य में रामअवतार तिवारी, प्रतीक्षा तिवारी, शिवम विश्वकर्मा, आशीष, सुंदरलाल आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें