फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर गरीबों को कराया जा रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। एसडीएम मोहम्मद उवैस, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा और सीओ अवध सिंह के नेतृत्व में कस्बे में ई-रिक्शा से खिचड़ी डोर-टू-डोर पहुंचाई गई। साथ ही रास्ते में मिलने वाले गरीब बच्चों व जरूरतमंदों को खिचड़ी वितरित कर उनका पेट भरा गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कोई भी असहाय और निराश्रित भूखा नहीं सोता है। डोर-टू-डोर गरीबों के यहां भोजन, राहत पैकेट की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन बनने वाला भोजन भी चिंहित किए गए असहायों और निराश्रितों को दिया जाता है। बताया कि शनिवार को गरीबों को राहत पैकेट दिए गए। इसमें पांच किलो आटा, दो किलो दाल, चावल पैक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें