फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलीं रोटी बैंक की 10 शाखाएं

Sat, 09 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे के बढ़ते हालात को देखते हुए बुंदेली समाज ने जिले के गरीबों और निराश्रितों को भोजन खिलाने के लिए आगे हाथ बढ़ाया है। शहर में 10 स्थानों पर स्टाल लगाकर भूखों को खाना खिलाया जा रहा है।
विज्ञापन




रोटी बैंक द्वारा खोले गए स्टालों के आसपास रहने वाले लोग दो- दो रोटी और थोड़ी सब्जी जमा कर सकते है। एकत्र हुए भोजन को भूखे गरीबों और भिखारियों को प्रतिदिन चौराहों पर वितरित किया जा रहा है।

 
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार, अध्यक्ष हाजी मुट्टन व महामंत्री अजय बरसैया ने बताया कि रोटी बैंक की शाखाएं कचहरी के सामने मनीष शंकर अमिष्ट एडवोकेट, रोडवेज बस स्टेशन पर अशोक पाटकार, गांधी नगर में ट्रेकोन कोरियर के अनिल कुमार के यहां रोटी बैंक शाखा खुलीं।
विज्ञापन



 
वहीं आल्हा चौक पर मोहित कुमार बालाजी कंप्टीशन हाउस, छजमनपुरा में राकेश सिंह उजाला टेंट हाउस, प्राइवेट बस स्टैंड पर आशीष फर्नीचर, मुकुंद मार्केट में नमन सोनी सियारानी फैशन, मैन मार्केट में विनय गोयल, ऊदल चौक में यूनिवर्सल होम्यो क्लीनिक व मलकपुरा में विनय त्रिवेदी के आवास पर खोली गई है।


 
बताया कि यहां पर लोग अपने घर से दो रोटी व थोड़ी सब्जी लाकर सुबह 10 से शाम सात बजे तक किसी भी समय जमा कर सकते हैं।


बताया कि पहले सात शाखएं खोली गई थी, अब बढ़कर दस शाखाएं हो गई है। दो दिन में बजरिया और रेलवे स्टेशन पर भी शाखाएं खोली जाएगी। उन्होंने नगर वासियों से अपील की है कि लोग भिखारियों को पैसे न दें बल्कि उनको भोजन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें