गरीबों को कंबल बांटते पूर्व मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
रोटी बैंक ने बुधवार को मोहल्ला टोलापुरा और कस्बाथाई में असहाय व गरीबों को कंबल बांटे। इस मौके पर पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू की अध्यक्षता में 22 लोगों को कंबल दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने रोटी बैंक के कार्यों की सराहना की। रोटी बैंक अध्यक्षहाजी मुट्टन ने बताया कि रोटी बैंक का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब भूखा न सोए। इस अवसर पर पंकज अनुरागी, मोनू, जगन्नाथ और शिवम साहू आदि मौजूद रहे।