फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख की चारों सीटों पर सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चार ब्लाकों में हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा ने परचम फहराया। चारों ही सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। सभी विजयी प्रत्याशियों को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कलेक्ट्रेट में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन



ब्लाक कबरई में सपा के छत्रपाल यादव, ब्लाक चरखारी से सपा से गीता सिंह, जैतपुर से सपा की ही आसमीन और पनवाड़ी ब्लाक से ब्लाक प्रमुख पद पर सपा के डीएल यादव ने शुक्रवार को सादगी के साथ पर्चे दाखिल किए थे।


सपा प्रत्याशियों के अलावा अन्य किसी प्रत्याशी के नामांकन पत्र दाखिल न करने पर शनिवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने चारों प्रत्याशियों को निर्विरोध चुने जाने की घोषणा करते हुए ब्लाक प्रमुख का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें