थाना क्षेत्र के ग्राम भंडरा में चोराें ने दिन दहाड़े किसान के सूने घर से डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा फरार हो गए। पीड़ित किसान ने गांव में भीख मांग रहे बंजारों के खिलाफ थाना श्रीनगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले को पर्दाफाश करने में जुटी है।
ग्राम भंडरा निवासी चंद्रभान विश्वकर्मा पुत्र हर्ल्काइं शनिवार को अपने परिवार के साथ ताला बंद कर खेत पर कटाई करने गया था। जबकि घर पर उसकी बहू अनीता अकेली थी। शुक्रवार को एक बंजारा जाति के पुरूष और महिला किसान के घर भिक्षा मांगने गए और बहू अनीता से आटा देने को कहा जब अनीता अंदर आटा लने गई तब बंजारा जाति की महिला भी उसके पीछे- पीछे अंदर तक चले आए और आटा लेकर चले गए। बंजारों के जाते ही अनीता घर में ताला डालकर कटाई करने चली गई। देर शाम घर वापस लौटने पर किसान ने घर में जाकर देखा तो पीछे का दरवाजा खुला पड़ा था और घर के कमरे में रखे 80 हजार रुपये नगद, डेढ़ तोला सोने के जेवर और 750 ग्राम चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित गृहस्वामी ने बंजारा जाति के भीख मांग रहे लोगाें पर संदेह जताते हुए घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दी है।