ठप कीं इमरजेंसी सेवाएं, वृद्धा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा में पिसाई के दौरान आटा चक्की फटने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति व ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को छतरपुर रिफर कर दिया। ग्राम भंडरा निवासी परमलाल राजपूत ट्रैक्टर के इंजन से आटा चक्की चलाता है। शुक्रवार को परमलाल की पत्नी धनवती (24) चक्की से गेहूं की पिसाई कर रही थी। तभी अचानक चक्की के पाट फट गए। तेज धमाके से फटे पाटों से उछले पत्थर लगने से धनवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पास खड़े पति परमलाल व ससुर मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चक्की फटने की आवाज सुन आसपास रहने वाले ग्रामीण दौड़ पड़े।
आननफानन में गंभीर रूप से घायल परमलाल व मुन्ना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर दोनों को छतरपुर के लिए रिफर कर दिया। दोनों को लेकर परिजन छतरपुर लेकर चले गए। किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर घटना की जांच की जाएगी।