फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अवैध खनिज परिवहन में पांच ट्रक पकड़े, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पत्थरमंडी कबरई में अवैध खनिज परिवहन का खेल जारी है। संयुक्त टीम की जांच के दौरान गिट्टी लदे पांच ट्रक पकड़े गए। खनिज से संबंधित कागजात न दिखा पाने पर इन ट्रकों को थाने में खड़ा कराया गया। चालकों और मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अवैध खनिज परिवहन रोकने के लिए जिले में आठ सदस्यीय टास्क समिति गठित है। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय और सीओ रविकांत गोंड ने टीम का नेतृत्व किया। टीम ने 23 सितंबर को पत्थरमंडी कबरई में जांच अभियान चलाया था। खान निरीक्षक जितेश कुमार ने बताया कि राजस्व चोरी कर अवैध खनिज परिवहन हो रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें