फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुघर्टनाओं में पांच लोग घायल

Wed, 12 Aug 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के प्राथमिक विद्यालय ढिकवाहा प्रधानाध्यपक राकेश सोनी(48) मोटरसाइकिल से पुष्पा गुप्ता(54) के साथ महोबा आ रहे थे। तभी बिलरही ग्राम के पास पीछे से एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में भर्ती कराया गया। शहर के मोहल्ला चौसियापुरा निवासी अमन(20) पुत्र संतोष घर से बाजार बाइक से जा रहा था, तभी  सामने से गाय आ जाने से उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक से गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। विकासखंड कबरई के ग्राम पवा निवासी बाबूलाल(55) पुत्र देशराज बाइक से महोबा आ रहा था। पवा चौराहे के पास बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने फोन कर एंबुलेंस मंगाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उधर मोहल्ला गांधीनगर निवासी विपिन पुत्र महेश बाइक से रोडवेज जा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई, जिससे वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें