फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: युवती समेत पांच ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत पांच लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के बारीगढ़ गांव निवासी अंजू (18) रविवार की रात घर पर थी। इसी दाैरान किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता घासीराम ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बेटी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह पचपहरा निवासी चंद्रकुंवर (28), कुलपहाड़ निवासी नवल किशोर (18), छतरपुर निवासी रामू (29) और लवकुशनगर निवासी करन सिंह (55) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन


सड़क हादसों में युवक समेत चार घायल
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत चार लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी देवेंद्र (25) रविवार की रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया। इसी तरह बिच्छू पहाड़िया कॉलोनी निवासी देवेंद्र कुमार, मलहरा निवासी मुन्ना व छिकहरा निवासी संतोषी अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें