फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओंं में सराफा व्यापारी समेत पांच घायल

Mon, 02 Feb 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओंं में सराफा व्यापारी समेत पांच लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के बजरंग कॉलोनी निवासी रमेशचंद सोनी (55) शनिवार की शाम बाइक से साप्ताहिक बाजार करके सिजहरी गांव से घर जा रहे थे। तभी श्रीनगर की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
थानाध्यक्ष श्रीनगर जयचंद सिंह का कहना है कि डंपर को कब्जे में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह गांधीनगर निवासी देवेंद्र, बारीगढ़ निवासी मुन्ना, बिच्छू पहाड़िया निवासी साहिल व काजीपुरा निवासी सोनू अन्य सड़क दुर्घटनाओंं में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें