महोबा। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए।
कस्बा चरखारी निवासी लखन अनुरागी (25) मंगलवार की दोपहर बाइक से पिता मैकू (55) और चाचा रामबाबू (45) के साथ किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र समेत तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह मोहल्ला छजमनपुरा निवासी बृजगोपाल व बेलाताल निवासी नीलेश अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए, जहां से बृजगोपाल और नीलेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।