महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत पांच लोग घायल हो गए। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के छतरपुर के लवकुशनगर निवासी जगदीश (40) बुधवार की सुबह बाइक से महोबा आ रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भितरिया निवासी भुमानीदीन, हमीरपुर चुंगी निवासी रामनाथ, हटवारा निवासी लक्ष्मी व करहराकलां निवासी रामसेवक अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।