फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से पांच बीघा गन्ने की फसल राख

Tue, 25 Oct 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के ग्राम गोरखा के मौजा छेदीमऊ में खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते पांच बीघा में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। घटना में किसानों को हजारों की क्षति हुई है। पीड़ित ने मामले की सूचना एसडीएम
विज्ञापन


व पुलिस को दी है।ग्राम गोरखा निवासी किसान राममनोहर पुत्र दौलत सिंह की पांच बीघा भूमि मौजा छेदीमऊ में है। इस बार राममनोहर ने गन्ने की फसल लगाई थी। मंगलवार को खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के आपस में टकराने से खेत में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण करते

हुए पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के किसान पानी का इंतजाम कर आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग से पूरी फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना एसडीएम व कोतवाली चरखारी पुलिस को दी है। राममनोहर का कहना है कि पिछले वर्ष सूखा पड़ जाने के
विज्ञापन


कारण अन्न का एक दाना पैदा नहीं हुआ। इस बार गन्ने की पैदावार से बेहतर आमदनी की उम्मीद थी लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही से गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। अब परिवार का भरण पोषण व बच्चों की पढ़ाई होना मुश्किल है। किसान का कहना है कि जर्जर हो चुकी विद्युत लाइन से किसी भी समय हादसा होने की आशंका को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए लेकिन किसी ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें