फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पहले भेजी एपीके फाइल, फिर दो बार में निकाले 9.58 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बैंक से संबंधित पूर्व में की गई शिकायत के निस्तारण के नाम पर एपीके फाइल भेजकर उपभोक्ता के दो खातों से 9.58 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला नयापुरा बंधानवार्ड निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताते हुए पूर्व में की गई एक शिकायत के बारे में पूछा। निस्तारण के लिए उसके व्हाट्सएप पर बैंक के नाम से एक एपीके फाइल भेजी जिसे उसने फोन पर इंस्टॉल कर लिया। अगले दिन उसने बैंक खाते में 9.24 लाख रुपये जमा किए।
22 अक्तूबर को जब वह बैंक खाता चेक करने गया तो पता चला कि उसके खाते से पहली बार 4,90,011 और दूसरी बार में 4,58,011 व इसी बैंक के दूसरे खाते से 10,005 रुपये कुल 9,58,029 रुपये कट गए हैं। साइबर थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल का कहना है कि मोबाइल नंबर के आधार पर शिरिफा नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें