फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-मिर्जापुर हाईवे में आग का गोला बनी वैन

विज्ञापन
हाईवे में आग का गोला बनी मारुति वैन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम लाड़पुर के समीप सवारियों से भरी वैन आग का गोला बन गई। गाड़ी से धुआं निकलने पर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए मारुति वैन रोक दी और सवारियों को नीचे उतारा। चंद मिनट बाद ही मारुति वैन से भीषण लपटें निकलने लगी। घटना से करीब आधा घंटे आवागमन प्रभावित रहा। आग लगने से वैन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि चालक व सवारियों के सुरक्षित बाहर निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
कस्बा जैतपुर निवासी नंदकिशोर कुशवाहा पुत्र शंकरलाल गुरुवार की दोपहर वैन से किसी कार्य से महोबा जा रहा था। रास्ते में उसने महोबा के लिए वैन में चार सवारियां बैठा ली। जैसे ही गाड़ी हाईवे पर लाड़पुर गांव के समीप पहुंची। तो अचानक धुआं निकलने लगा। तब चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी रोक दी और सवारियों को उतार दिया। चंद मिनट बाद ही वैन आग का गोला बन गई। लपटें उठने पर हाईवे पर दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया गया। ग्रामीणों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायरबिग्रेड को सूचना दी। आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर गई। फायरबिग्रेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इंजन गर्म होने से वैन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम को देखकर बढ़ा हौंसला
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बुधौरा में बोरवेल में मासूम के गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लखनऊ लौट रही एनडीआरएफ टीम ने आग का गोला बनी वैन देखकर बस रुकवा दी। एनडीआरएफ टीम के सदस्यों को देखकर ग्रामीणों का हौसला और बढ़ गया। सदस्यों की सहायता से आग बुझाई जा सकी। इसके बाद टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें