फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना गुमटी में लगी आग से 50 हजारा का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के किशोरगंज में देर रात किराना गुमटी में आग से 50 हजार रुपये का माल जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरगंज निवासी अखिलेश विश्वकर्मा मकान के बाहर गुमटी बनाकर किराना की दुकान किए हैं। जिससे वह परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की रात किराना दुकान में अचानक आग लग गई। परिजन व पड़ोसियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक दुकान में रखी 50 हजार रुपये कीमत की किराना सामग्री जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। बताया कि आग लगने से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशनकार्ड भी जलकर राख हो गए। थाना प्रभारी संजय शर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें