फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ आवास के बाहर कूड़े के ढेर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल परिसर में सीएमओ आवास के बाहर बुधवार को किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इसके धुएं से अस्पताल परिसर व आसपास के लोगों को काफी परेशानी हुई। जबकि एनजीटी के नियमानुसार वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है। बुधवार को हुई इस घटना से एनजीटी के नियमों की अनदेखी को लेकर अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सीएमओ आवास के बाहर किसी ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े के ढेर में आग लगने से तेज धुआं उठने लगा और अस्पताल परिसर में भर गया। धुएं से उधर से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना पड़ा। गनीमत यह रही कि हवा तेज न होने से आग ज्यादा भड़की नहीं।
उधर, इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा का कहना है कि अस्पताल से निकलने वाले चिकित्सीय कचरे को निस्तारित किया जाता है। अस्पताल परिसर में कूड़ा जलाने की जानकारी नहीं है। अगर किसी ने नियमों का उल्लंघन किया है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें