फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की चिंगारी से आग, 80 लाख की संपत्ति राख

विज्ञापन
आग लगने के बाद गुमटियों और दुकानों के स्थान पर दिखता मैदान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला गांधीनगर में महिला जिला अस्पताल के पास पटाखों की चिंगारी से आग लगने से सात दुकानें और दो कारें जलकर राख हो गईं। आग से करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
विज्ञापन

महिला जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे दो स्थानों पर भूसे के ढेर लगे थे। भूसे के आसपास रामेश्वर गुप्ता की किराना, पप्पू गुप्ता की फर्नीचर की दुकान के अलावा राधे साहू, संजय गुप्ता, गोकुल प्रसाद, बृजकिशोर राठौर, अशोक की गुमटियों रखी थीं। बुधवार की रात को 11 बजे कुछ लोगों द्वारा पटाखे छुड़ाते समय पटाखों की चिंगारी से भूसे में आग लग गई। आग ने आसपास की लकड़ियों की गुमटियों को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद फर्नीचर, किराना और अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के जवान आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान तेजी से बढ़ रही आग की लपटों ने बाउंड्री के अंदर खड़ी गौतम की कार को चपेट में ले लिया, जिससे वह राख हो गई।
इसी तरह पड़ोसी रवि सक्सेना की भी कार जल गई। दमकल विभाग के जवान रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक मशक्कत करते रहे। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां लगाई गई। आसपास के दुकानदारों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बताई। अग्निकांड से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र धीरानन ने बताया कि भूसे के ढेर और दुकानों से काफी दूर से बिजली का तार निकला है। न ही कोई बिजली का तार टूटकर गिरा और न ही शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पटाखों की चिंगारी से भूसे में आग लगने के बाद एक के बाद एक लकड़ी की गुमटियों में आग लग गई, जिससे दुकानदारों का नुकसान हुआ है। वहीं लेखपाल संदीप ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया है। 80 लाख के नुकसान का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------

आग की चपेट में आने से जली कार- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें