फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sun, 16 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला/महोबा
विज्ञापन
D - फोटो : ANI
विज्ञापन
कबरई के मुख्य बाजार में शनिवार देर रात शार्ट सर्किट से बर्तन की दुकान में आग लग गई। इससे हजारों का समान जल कर राख हो गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


कबरई के अंबेडकर नगर निवासी नि:शक्त पुरुषोत्तम गुप्ता की मुख्य बाजार में बर्तन की दुकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे पुरुषोत्तम दुकान बंद कर घर आ गए। करीब नौ बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटे व धुंआ देख पड़ोसी दुकानदार आदि लोग एकत्र हो गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने  जलस्त्रोें से पानी लाकर आग पर काबू पाया जा सका। तबतक दुकान में रखा फर्नीचर, सामान व बर्तन आग की चपेट में आकर बर्बाद हो गए।

आग बुझने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच सकी। दमकल वाहन के दो घंटे देरी से पहुंचने पर दुकानदारों में आक्रोश दिखा। दुकानदारों को कहना था कि समय पर दमकल वाहन आ जाता तो हजारों को नुकसान बचाया जा सकता था। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को देते हुए सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें