महोबा। शहर के मोहल्ला माथुरनपुरा निवासी कुसुम रविवार को घर पर गैस में खाना बना रहीं थी। तभी अचानक सिलिंडर में आग लग गई। यह देखकर घर में मौजूद परिजन में अफरा-तफरी मच गई। कुसुम की बहू सपना सोनी ने जैसे ही आग की लपटें देखी तो सास और बच्चों को बाहर निकालने के लिए पड़ोसियों को आवाज दी। इसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस और दमकल कर्मियों ने पहुंचकर लीकेज सिलिंडर को घर से बाहर निकालकर आग बुझाई। (संवाद)