फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हार्डवेयर की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाॅर्ट-सर्किट से आग लगने का आशंका, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन

फोटो 05 एमएएचपी 19 परिचय-आग लगने के बाद दुकान से निकलता धुएं का गुबार व मौजूद लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर स्थित हार्डवेयर की दुकान में बृहस्पतिवार की शाम अचानक लगी आग से लाखों का सामान जलकर बर्बाद हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन




अजनर मुख्य बाजार में अखिलेश गुप्ता की दीपक ट्रेडर्स नाम से हार्डवेयर की दुकान है। बृहस्पतिवार को होली-भाईदूज त्योहार होने के चलते दुकान बंद थी। दोपहर बाद इस दुकान से धुआँ उठता दिखाई दिया। कुछ देर बाद धुएं का गुबार उठने लगा। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मोटर व सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा वार्निश, पाइप और भवन निर्माण से संबंधित लाखों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित ने बताया कि घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें