फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल खाक

Mon, 20 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
आग से जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला किदवईनगर में सोमवार को एक  मकान में अचानक आग लग गई। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ल ेवाले एकजुट होकर आग बुझाई। आग से लगभग एक लाख का सामान जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड के मौके से न पहुंचने से लोगाें में खासा गुस्सा था।  
विज्ञापन



कबरई कस्बे के मोहल्ला किदवईनगर निवासी नरेंद्र गुप्ता शाम को अपने घर के नीचे किसी काम से आए थे। उनके बच्चे कमरे में पढ़ रहे थे। अचानक शार्ट सर्किट से ऊपर के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें देख परिजन चीखते चिल्लाते हुए बाहर निकल आए। शोर शराबा सुनकर मोहल्लेवालों ने पानी डालकर आग बुझाई।


आग की बढ़ती लपटें लोगाें ने दमकल विभाग को सूचना दी। गाड़ी के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा चुके थे। आग की घटना में घर में रखे कूलर, पंखे, फ्रिज, बैड गद्दा, मिक्सी व अन्य कीमती सामान जलकर बर्बाद हो गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग की घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें