फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गन्ने की फसल में लगी आग, ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 13 परिचय-आग लगने से जलती खेत में लगी गन्ने की फसल। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। दिवाली की रात महोबा मार्ग स्थित एक खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगने से आठ बीघा की फसल जलकर बर्बाद हो गई। पीड़ित किसान ने ढाई लाख का नुकसान होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के आजादनगर निवासी रामकुमार कुशवाहा का महोबा रोड पर बस्ती के पास खेत है। इसमें उसने गन्ने की फसल लगाई थी। फसल तैयार हो रही थी। किसान के बेटे श्रीपत ने बताया कि दिवाली की रात करीब 10 बजे बटाईदार दीपक प्रजापति ने फोन कर आग लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो आग ने विकराल रूप ले लिया था।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने खेत के पास लगे सबमर्सिबल पंपों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल वाहन के पहुंचने तक पूरी फसल जल चुकी थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पटाखों की चिंगारी से आग लगने की आशंका है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर क्षतिपूर्ति के लिए आपदा राहत विभाग को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें