फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में छह लाख की संपत्ति राख

Sat, 28 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बिलरही में एक दूसरे की दीवार सटे मकान और मोबाइल की दुकान में आग लगने से छह लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की डेढ़ घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन

ग्राम बिलरही निवासी मुन्ना सिंह पुत्र केरन सिंह के कच्चे मकान के पीछे शनिवार की शाम बच्चे चना भून रहे थे। तभी आग की चिंगारी से कच्चे मकान में आग लग गई। देखते ही देखते मकान आग की लपटों में घिर गया। परिजनों ने मकान से आग की लपटें उठते देख परिजनों के शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग के विकराल रूप लेने पर पड़ोस पर स्थित  सूरज सिंह पुत्र बलराम सिंह की मोबाइल की दुकान को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कई बार फायर ब्रिगेड को फोन किया। तकरीबन डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक मुन्ना सिंह के घर में रखी सात क्विंटल मटर, पांच क्विंटल गेहूं, चार क्विंटल चना, पांच क्विंटल मसूर, चार क्विंटल लाही और दस हजार रुपये नगद सहित जेवरात व अन्य गृहस्थी के सामान सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जबकि सूरज सिंह की दुकान में खड़ी उसकी पल्सर बाइक, कंप्यूटर, फोटोकॉपी मशीन, 70 मोबाइल, कूलर, पंखा और चार हजार नगद सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गई। पीड़ित गृहस्वामी और दुकानदार ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें