फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बांदा शहर के अलीगंज मोहल्ला निवासी एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अलीगंज निवासी शिखा ने बताया कि उसकी शादी मई 2013 में अनुराग शुक्ला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर रामकिशोर, सास मीना और देवर डॉ. आकाश कम दहेज लाने का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोप है कि मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें