महोबा। युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शहर के मोहल्ला काजीपुरा निवासी तनवीर उर्फ वकील ने पुलिस को तहरीर दी।
उन्होंने बताया कि आठ अक्तूबर की रात 10 बजे उसके घर के बाहर शहजाद, उसका भाई शाहरुख व सलमान गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप लगाया कि तीनों जबरन उसका मकान खरीदना चाहते हैं। विरोध करने पर तीनों मकान के अंदर घुस आए और मारपीट कर दी। बाद में सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस को सूचना देने पर दोबारा मारपीट की गई। पुलिस ने तीनों भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।