फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गिरवी हार न लौटाने पर पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गिरवी रखा हार न लौटाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली कुलपहाड़ के गांधीवार्ड निवासी विनोद ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विनोद ने बताया कि उसकी मां ने आठ साल पहले सवा दो तोला का हार अनिल उर्फ बब्बू अग्रवाल के यहां 23 हजार रुपये में गिरवी रखा था। हार उठाने जाने पर अनिल ने 51 हजार रुपये मांगे। विनोद ने आरोप लगाया कि इस बीच उसकी मां का निधन हो गया। दो दिसंबर 2025 को विनोद पीके यादव, रामू और श्रीपत अहिरवार के साथ रुपये देने गया तो अनिल ने हार नहीं लौटाया और अपने पिता के साथ मिलकर दो लाख रुपये मांगे। बेटी की शादी की बात बताने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाली और एसपी से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद विनोद ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अनिल उर्फ बब्बू और उसके पिता लखन अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें