फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे शिमलापुर और सुपर किंग्स

Mon, 16 Feb 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड जैतपुर के ग्राम खोई में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शिमलापुर और सुपर किंग्स अजनर ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे।
विज्ञापन


खोई पहाड़ी मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला चिरवारी और शिमलापुर के बीच खेला गया। चिरवारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

टीम निर्धारित दस ओवर में सभी विकेट गंवाकर महज 36 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिमलापुर की टीम ने बिना विकेट गवाएं महज चार ओवर में 37 रन बनाकर दस विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब शिमलापुर के बबलू को दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा सेमीफाइनल मैच राजहंस क्लब अजनर और सुपर किंग्स अजनर के बीच खेला गया। राजहंस क्लब ने टॉस जीतकर सुपर किंग्स अजनर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। सुपर किंग्स अजनर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट खोकर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजहंस क्लब अजनर की टीम 15 ओवर में महज 107 रन पर ढेर हो गई।

इस प्रकार सुपर किंग्स अजनर ने 39 रन से मैच जीत लिया। सुपर किंग्स अजनर के जीतू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका देवेंद्र यादव और रामगोपाल ने निभाई। कमेंट्रेटर संतोष राजपूत और स्कोरर राजेश तोमर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें