फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ड्यूटी से गायब 33 चालक-परिचालकों को अंतिम नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सहालग के दौरान बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे 33 चालक व परिचालकों के खिलाफ परिवहन निगम ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने पांच माह से लेकर एक साल तक से अनुपस्थित चल रहे कर्मियों को अंतिम नोटिस जारी कर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। दो दिन के अंदर ड्यूटी पर न लौटने पर संविदा समाप्त करने की संस्तुति उच्च प्रबंधन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी महेश प्रकाश लखेरे ने बताया कि समीक्षा के दौरान 33 महिला और पुरुष चालक व परिचालक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सहालग के सीजन में कर्मियों की इस लापरवाही से निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। उन्हें कई बार नोटिस किया गया है लेकिन कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे। इससे स्पष्ट हो रहा है कि या तो वह काम करने के इच्छुक नहीं है या फिर कोई दूसरा काम करने लगे हैं। ऐसे सभी चालकों और परिचालकों को अंतिम नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उपस्थित न होने पर संविदा समाप्ति की संस्तुति उच्च प्रबंधन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें