फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 05 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहस्र श्री गोवद्र्धन्नाथ जू मेला में प्रसिद्ध पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया। दंगल में महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहा। मधु चौरसिया मेरठ और नंदनी बनारस के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

चरखारी में चल रहे गोवद्र्धन्नाथ जू मेला में आयोजित अखिल भारतीय विराट दंगल में शनिवार को अंतर प्रांतीय पहलवानों के बीच शानदार कुश्तियां हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी और पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। शंकर पहलवान नेपाल ने राजस्थान के रिंका पहलवान को छकाते हुए 15 मिनट में दाव से चित करके खूब वाहवाही लूटी। मेरठ के मंजीत को झांसी के प्रताप पहलवान ने पछाड़कर चित कर दिया। गुढ़ा के कपिल पहलवान ने राजस्थान के रिंका पहलवान को दूसरी बार चित करके खूब तालियां बटोरी। अकठोहा के पहलवान जय सिंह को महोबा के गोलू ने पटकनी देकर जीत हासिल की। दंगल में आकर्षण का केंद्र रही महिला पहलवानों की कुश्ती में मधु चौरसिया मेरठ और बनारस की नंदनी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। लेकिन कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा दो दर्जन क्षेत्रीय पहलवानों की कुश्तियां भी हुई। दंगल के दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष मुईनुद्दीन उर्फ मुईया भाई, नवी अहमद सहित नगर पालिका परिषद के सभासद और कर्मचारियों के साथ साथ कुश्ती कला प्रेमियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें