महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सेल्फ डिफेंस अकादमी में सोमवार को कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षिका प्रियांशी आर्या ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। उन्होंने कॉलेज आने-जाने के दौरान यदि कोई शोहदा परेशान करता है तो उसका मुंहतोड़ जवाब कैसे देना है, इसके लिए पंच सिखाए। कहा कि छात्राएं उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि मुंहतोड़ जवाब दें। बताया कि आगामी दिनों में छात्राओं को परंपरागत लाठी खेल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)