फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला परिचालक का यात्री से विवाद, मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में टिकट को लेकर महिला यात्री व परिचालक के बीच विवाद हो गया। महिला परिचालक के अपशब्द कहने व मोबाइल छीने जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। एआरएम ने महिला परिचालक को रूट ऑफ कर दिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो महोबा डिपो की बस का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला परिचालक यात्री से टिकट को लेकर विवाद करती है। महिला यात्री के वीडियो बनाने पर उसे अपशब्द कहते हुए बस रोककर उतारने की धमकी देती है। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होती है और महिला परिचालक यात्री का मोबाइल भी छीन लेती है। महिला यात्री ने परिचालक की अभद्रता की शिकायत टोल फ्री नंबर व विभागीय अधिकारियों से की।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महोबा देशराज का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। महिला परिचालक पार्वती को रूट ऑफ किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें