फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर जला, 36 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी पावर हाउस के इनकमिंग फीडर में आग लग गई। जिससे 36 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी व उमस के चलते ग्रामीण परेशान रहे। दोबारा फीडर जलने से देर रात तक आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पनवाड़ी पावर हाउस से पनवाड़ी, देवगनपुरा, अलीपुरा, जखा, खगर्रा, नकरा, किल्हौवा, तुर्रा, छतेसर, जमाला, महुआ, इटौरा, दिदवारा, गुगौरा, बहादुरपुरा, हेवतपुरा, सरगपुरा समेत 36 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे पावर हाउस के इनकमिंग फीडर में अचानक आग लग गई।
जिससे तीन अन्य फीडरों ने भी काम करना बंद कर दिया। बिजली आपूर्ति ठप होने पर विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। शाम करीब पांच बजे कर्मचारियों की टीम ने मशीन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी लेकिन 15 मिनट बाद ही दोबारा इनकमिंग फीडर में आग लग गई। जिससे एक बार फिर आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

देर शाम तक कर्मचारियों की टीम फीडर दुरुस्त करने में जुटी रही लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता देवकीनंदन ने बताया कि फीडर में चूहा के अंदर से तार कुतरने से लाइन फाल्ट होने पर आग लगी। मशीन के अंदर लगी सीटी ब्लास्ट हो गई। महोबा से सीटी मंगाकर शाम को आपूर्ति बहाल करा दी गई लेकिन दोबारा फीडर में कमी आ जाने के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। देर रात तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें