फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार बच्चों को पिलाएं पोलियो ड्राप

Sun, 18 Jan 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर बोलते हुए सीडीओ ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त बनाने के लिए पांच वर्ष तक के बच्चाें को पोलियो ड्राप पिलाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल एक बार दवा पीने से आश्वस्त नहीं होना चाहिए। बल्कि हर बार बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवती प्रसाद वर्मा ने कहा कि अभिभावक बूथों पर जाकर हर बार पोलियो दिवस पर बच्चों को ड्राप पिलवाएं। उन्हाेंने कहा कि अगले दिन स्वास्थ्य कर्मियाें द्वारा डोर टू डोर जाकर भी पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से न छूटे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. लाखन सिंह, नवीन नामदेव, पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें