फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवकुश व प्रियंका रहे अव्वल

Sun, 18 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता मे दूसरे दिन रविवार को बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में विकास यादव ने प्रथम, राधेश्याम ने  द्वितीय और रामजनम  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में विकास यादव ने पहला, उपेंद्र नारायण ने दूसरा और अभिषेक यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ऊंची कूद में लवकुश शुक्ला ने प्रथम, उपेंद्र नारायण ने  द्वितीय और प्रदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन में जयप्रकाश ने पहला, अवनीश यादव ने दूसरा और सूरज कुमार ने तीसरा स्थान पाया। जेवलिन विकलांग में हेमंत चंदेल ने पहला, वीरू पटेल ने दूसरा और राहुल मौर्या ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में नीरज चौहान अव्वल रहे। जबकि पंकज मौर्या ने दूसरा और जयप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में लवकुश शुक्ला ने पहला, राजमंगल ने दूसरा और गौरीशंकर ने तीसरा स्थान पाया। वहीं बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सोनिका ने प्रथम, राजकुमारी ने द्वितीय और रागिनी ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में रागिनी ने पहला, राजकुमारी ने दूसरा और परमशिला ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में प्रियंका प्रथम, रागिनी राजपूत द्वितरीय और प्रभा तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ में राजकुमारी प्रथम, रागिनी द्वितीय और सपना तृतीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन में अनामिका सिंह ने पहला, रिजवाना बानो ने दूसरा और सुमिता पटेल ने तीसरा स्थान पाया। जेवलिन में राजकुमारी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और राबिया तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में फूलचंद्र सिंह, जितेेंद्र गौतम, पीके सिंह शामिल रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक पीसी वर्मा, खेल अधिकारी दिलीप कुमार आर्या, खेल प्रभारी शैलेश कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें