फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल बुखार का कहर जारी, चार की और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में वायरल बुखार का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को बुखार से चार लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में हैं। वहीं, जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी सेवाएं बंद होने से बुखार पीड़ित मरीजों के इलाज की समस्या खड़ी हो गई है। मजबूरी में लोग प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को मुस्करा निवासी शिवम (22), गांधीनगर निवासी अनुराग (67), मुढ़ारी निवासी मीरा (35) व लवकुशनगर तिराहा निवासी राजीव (40) की वायरल बुखार से जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, काफी संख्या में मरीज प्राइवेट मरीजों के यहां इलाज करा रहे हैं।
जिले में महीने भर से वायरल बुखार पांव पसारे है। तेज बुखार के साथ सिरदर्द, हाथ-पैर दर्द व जुकाम के मरीजों की भरमार है। हाल यह है कि हर घर में एक-दो लोग बुखार की चपेट में हैं। जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी दो सप्ताह से बंद है, जिससे इलाज की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन

उधर, लोगों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि बीमारी फैलने की जानकारी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम का फिलहाल कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें