महोबा। संपत्ति विवाद में तीन दिन पहले वृद्घ पिता की मौत के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गुगौरा गांव निवासी वृद्घ मनबोधन के बड़े पुत्र केसरी ने संपत्ति के बंटवारे को लेकर अपने पुत्र भरत व राजू के साथ मिलकर वृद्घ पिता की लाठी-डंडें से मारपीट कर दी थी। जिससे वृद्ध की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केसरी व उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे केसरी प्रसाद व राजू यादव को गुगौरा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी तरह पनवाड़ी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे मुकेश कोरी को नकरा गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय पेशी पर भेजा। खन्ना थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे शिवभान सिंह व जनार्दन उर्फ छोटू निवासी मवईखुर्द को खिरूही बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेजा। (संवाद)