फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कैमाहा-नौगांव मार्ग पर कंचनपुर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर के परसेठा गांव निवासी गंगाचरण उर्फ संतू (55) बेटे निखिल कुमार (19) के साथ बाइक से इलाज कराने मध्यप्रदेश के नौगांव गए थे। इलाज के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कंचनपुर के पास उनकी बाइक सामने से नौगांव की ओर जा रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने गंगाचरण को मृत घोषित कर दिया जबकि निखिल व दूसरे बाइक सवार अतरार माफ गांव निवासी रिंकू सिंह (22) को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। उधर, थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें